वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह रावत को मिली उत्तराखंड सरकार से मान्यता।
12 फ़रवरी, 2025
Edit
जिले से 11 पत्रकारों को मिली शासन स्तर पर मान्यता।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह रावत को उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्रदान की गई है। पत्रकार नारायण सिंह रावत दैनिक राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र व सहारा समय टीवी चैनल में ब्यूरो चीफ हैं। वह लंबे समय से क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को पत्रकारिता के जरिए उठाते आए हैं।
नगर के वार्ड नंबर एक निवासी पत्रकार नारायण सिंह रावत काफी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हिंदुस्तान, उत्तरांचल दर्पण अखबार उत्तराखंड की कई प्रमुख पत्रिकाओं व टीवी चैनलों में भी अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान में नारायण सिंह रावत दैनिक राष्ट्रीय सहारा अखबार व सहारा समय टीवी चैनल में ब्यूरो चीफ है। उत्तराखंड सरकार ने जिले के 11 पत्रकारों में से नारायण सिंह रावत को भी शासन स्तर पर मान्यता प्रदान की है। जिसको लेकर क्षेत्रवासी और पत्रकारों में बेहद खुशी का माहौल है। मान्यता प्राप्त होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सूचना विभाग और चयन समिति के पदाधिकारी का आभार जताया। बधाई देने वालों में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष चरन सिंह सरारी,अविनाश श्रीवास्तव, हनीफ बाबा, रमेश यादव, दीपक भारद्वाज, विक्की चौधरी,अतुल शर्मा,विकास गुप्ता,इमरान अंसारी,गुरनाम सिंह,अमर सिंह यादव आदि शामिल रहे।