उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
12 फ़रवरी, 2025
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी)खटीमा के निकटवर्ती झाऊ परसा गांव के प्राथमिक विद्यालय में उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें आनंद रिसर्च सेंटर खटीमा के डॉक्टर अखिलेश कुमार व टीम के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। कैंप जो सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सुचारू रूप से चलाया गया। शिविर में आए हुए मरीजों को शुगर की जांच, बीपी तथा अन्य प्रकार की जांच कर उनका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। जिसमें 70 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया।इसी उपरांत बदलते मौसम की बीमारियों को तथा होने वाली रोगों से बचाव के लिए जानकारी भी दी गई। वहीं दर्द बुखार, फंगल के बढ़ते हुए क्रम को देखते हुए इस ट्रस्ट के द्वारा क्षेत्र के सभी ग्रामीण इलाकों में इस कार्य को किया जा रहा है। भारी मात्रा में लोगो ने शिविर में पहुंचकर अपना परीक्षण कराया, जिसमें नशे, मांसपेशियों में दर्द, बुखार, फंगल, जैसे मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। क्षेत्र में बढ़ते हुए क्रम में खांसी बुखार जो अपना पैर पसार रहा है इसको देखते हुए लोगों को इन से बचाव के लिए जानकारी भी दी गई।ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि ऐसे ही हर क्षेत्र में तथा हर गांव-गांव में हमारा उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के माध्यम से कैंप का आयोजन किया जाएगा तथा लोगों को तमाम प्रकार की बीमारियों से जागरूक कर उससे बचाव के लिए उन्हें बताया जाएगा। शिविर में सहयोग करने हेतु अध्यक्ष ईश्वर सिंह, अमित कुमार ,संजय कुमार , सोनू कुमार, गोविन्द कुमार साथ ट्रस्ट के सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ० अखिलेश, सिस्टर लक्ष्मी, फार्मेसी प्रताप मौके पहुंच लोगों का उपचार किया।