महिलाओ के रोजगार के लिए हेडलूम प्रशिक्षण के दो केंद्रों का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख खटीमा ने किया।
10 फ़रवरी, 2025
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी)महिला जनजाति सेवा समिति पूर्णागिरि बीएड कॉलेज रोड झनकट द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना के अंतर्गत हैंडलूम प्रशिक्षण के दो केंद्रों का उद्घाटन माननीय ब्लॉक प्रमुख खटीमा रंजीत सिंह नामधारी के द्वारा किया गया। साथ ही नामधारी के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्रों से स्वरोजगार एवं रोजगार बढ़ेगा एवं महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।उद्घाटन में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, सुपरवाइजर -रेखा देवी ,विनीता शर्मा,कृष्णा आर्या एवं संस्था के अध्यक्ष श्रीमती गंगा राणा, सचिव सुरेश सिंह , ललित जोशी, आकाश गुप्ता , हरिओम राना, राकेश तिवारी, गीता राणा,भागरथी देवी , आशा राणा, वीनेश, शबनम , रीता, नीतू , रितु, कविता, भूपेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।