चाय बेचने वाले दुकानदार को गंभीर घायल कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशो में एक बदमाश मुठभेड़ में धर दबोचा।दो बदमाश अभी फरार।
04 फ़रवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बीते शनिवार को सितारगंज के जनता फार्म में एच०एस०हॉस्पिटल के पास झोपड़ी में एक चाय वाले दुकानदार को तड़के कुछ अज्ञात बदमाशो द्वारा लूटपाट के साथ गंभीर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीती रात को मुखबिर ने सिडकुल चौकी की पुलिस को सूचना देकर बताया कि हल्द्वानी से तीन युवक जो नशे की तलाश में निकले हैं तथा नशे के आदि लगते हैं जिनको एक मोटरसाइकिल में सवार होकर सितारगंज की ओर जाते हुए देखा गया है। वहीं मुखबिर की सूचना पर सितारगंज की पुलिस ने चोरगलिया जंगल के पास घेरा बंदी कर जनपद ऊधम सिंह नगर से लगते हुए नैनीताल बार्डर पर बैरियर लगाकर चोरगलिया जनपद नैनीताल से सितारगंज की ओर आने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि एक मोटरसाइकिल चोरगलिया जनपद नैनीताल की ओर से काफी तेजी से आते हुए देखा,जिसे पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी मारते हुए चैकिंग हेतु रूकने के लिए इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाईकिल को नदी की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगा पुलिस मोटर साईकिल सवार का पीछा करते हुए आगे बड़ी तो बदमाश द्वारा फायरिंग कर दी गई जवाबी कार्यवाही के दौरान कच्ची सड़क पर असंतुलित होकर मोटर साईकिल के साथ बदमाश गिर गया।जिसपर पुलिस ने घायल बदमाश को धर दबोचा पुलिस द्वारा पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम 24 वर्षीय विकास पाल उर्फ विक्की उर्फ मुर्गा पुत्र स्व० जानकी पाल उर्फ राजू पाल निवासी सतपाल पेट्रोल पम्प के पास, बिहारी कालोनी ओपन यूनिवर्सिटी के पीछे थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल बताया। तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 मोबाईल लावा कम्पनी व 100 रूपये के 11 नोट कुल 1100/- रूपये तथा 1 एटीएम कार्ड यूको बैंक का बरामद हुआ है। साथ ही एक 315 बौर अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।अभियुक्त पर पंजीकृत एफआईआर नं०- 49/2025 धारा 309(4)/109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्जकर घायल बदमाश से पूछने पर इसके द्वारा बताया गया कि मोबाईल तथा पैसे व एटीएम 1 फरवरी 2025 को एच०एस० हास्पिटल के पास खोखे से लूटे गये माल में से मेरे हिस्से में आया था। तथा बताया कि 1 फरवरी की सुबह मैंने व मेरे साथी रोहित पाल पुत्र प्रमोद पाल निवासी फूलचोड़ा कोतवाली हल्द्वानी तथा चेतन सिंह बिष्ट पुत्र स्व० नर सिंह बिष्ट निवासी हरिपुर जमन सिंह कोतवाली हल्द्वानी के द्वारा एच०एस० हास्पिटल के पास हाईवे के किनारे एक खोखे में खोखेवाले से उसके सर में कुल्हाड़ी से हमला कर लूटपाट की थी और हम मौके से चेतन की मोटरसाईकिल से भाग गये थे। आज हम सभी एक साथ सितारगंज आने वाले थे, लेकिन चेतन व रोहित की तबियत खराब होने की वजह से वह नहीं आये, मुझे नशे की ज्यादा तलब लग गयी तो मैं इसके लिए सितारगंज आ रहा था और मैंने जैसे ही पुलिस वालों को देखा तो पकडे जाने के डर से मैं भाग रहा था।पुलिस द्वारा फरार चल रहे दोनो बदमाशो की तलाश जारी है।