-->

search ad

गर्भवती महिलाओ के लिए पल्स अनीमिया का महा अभियान का शुभारंभ।

गर्भवती महिलाओ के लिए पल्स अनीमिया का महा अभियान का शुभारंभ।

सितारगंज: (चरनसिंह सरारी)  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल ने पल्स अनीमिया का महा अभियान का शुभारंभ किया। वहीं मुख्य चिकित्सा प्रभारी सितारगंज डॉ० कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पल्स अनीमिया महा अभियान के अंतर्गत सितारगंज विकास खंड की समस्त गर्भवतियों की अनीमिया की जांच निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क की जाएगी तथा जांच के अनुरूप ही गर्भवतियों को उपचार प्रदान किया जाएगा।वहीं गर्भवतियों की अनीमिया की जांच के साथ गर्भवतियों को पोषक आहार भी वितरित किया गया।इस अवसर पर डॉ० एल०एस० बृजवाल, डॉ० रविन्द्र सिंह, डॉ० अतुल कुमार, डॉ संदीप कौर, डॉ० जेबा मोईन, भूप किशोर, विवेक बिष्ट, भागपत सिंह, मयंक नैलवाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन