-->

search ad

राजस्व कर्मचारी अनिल जोशी हुए सेवानिवृत, हो गए भावुक।

राजस्व कर्मचारी अनिल जोशी हुए सेवानिवृत, हो गए भावुक।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) तहसील सितारगंज में संग्रह अमीन के पद में तैनात अनिल कुमार जोशी शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। अक्सर नौकरी ज्वाइन करने के बाद कर्मचारी की जिंदगी का स्वर्णिम समय ऑफिस की ड्यूटी में कुछ खट्टी मीठी यादों के साथ बीतता है। फिर एक समय ऐसा आता है जब कर्मचारी को नौकरी से रिटायर होना पड़ता है, सरकारी विभागों में जहां रिटायरमेंट की उम्र 60 साल होती है, वहीं निजी कंपनियों में ज्यादातर में 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट होता है. राजस्व विभाग में तैनात संग्रह अमीन अनिल कुमार जोशी  32 साल की सेवा के बाद एक कर्मचारी रिटायर हुआ तो उनका घर लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। अपने स्वागत को देखकर अनिल कुमार जोशी के चेहरे पर भी मुस्कान देखी गई। सितारगंज तहसील मैं संग्रह अमीन  का काम जिम्मेदारी से किया और  रिटायरमेंट पर उनके ऑफिस ने विदाई पार्टी दी। लेकिन असली स्वागत और पार्टी तो घर पहुंचने पर हुई।अनिल कुमार जोशी जब अपने 32 साल के कर्मस्थल को हमेशा के लिए छोड़कर रिटायरमेंट के बाद सितारगंज स्थित अपने घर पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल और शंख ध्वनि के साथ उनकी आरती उतारी गई, उनके स्वागत के लिए उनके  भाई भी खासतौर पर उनके साथ दफ्तर पहुंचे हुए थे तथा अन्य पारिवारिक सदस्य भी उनके रिटायरमेंट पर उनका स्वागत करने आए थे। ये देखकर अनिल कुमार जोशी  भावुक हो गए। इस मौके पर अजय जोशी, बिना जोशी, सोनी जोशी, मीना जोशी, विमला जोशी, मदनलाल, गिरीश जोशी, नवीन तिवारी, सुनील, संजय, भूपेंद्र राणा, सभासद सतीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन