38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का एस०एम० पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत।
31 जनवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)बीते बृहस्पतिवार को एस०एम० पब्लिक स्कूल में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का आगमन हुआ। मौली का किरदार निभाने वाले सुजल चौहान ने छात्रों को राष्ट्रीय खेलों की जानकारी दी और बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।सुजल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनना बड़ी उपलब्धि है। मौली का किरदार निभाने में बड़ा आनन्द आ रहा है।विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट ने कहा कि हमारा विद्यालय पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी प्राथमिकता देता है। हमारे यहां के छात्रों का हर वर्ष खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर तक चयन होता है। इस वर्ष भी हमारे यहां से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चार छात्रों का चयन हुआ है।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ० मनिंदर सिंह गुलाटी और विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे।