-->

search ad

नगर पालिका परिषद सितारगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सभासदों  का हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

नगर पालिका परिषद सितारगंज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह।

उपजिलाधिकारी सितारगंज ने दिलाई शपथ।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर पालिका परिषद सितारगंज का आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रामलीला मैदान सितारगंज में किया गया।जिसमे उत्तराखंड सरकार के केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे।सर्व प्रथम नगर पालिका परिषद सितारगंज की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव सिंह को बुग्गा देकर सम्मानित किया। उसके उपरांत नगरपालिका परिषद के स्टाप द्वारा सभी 13 वार्ड सभासदो को बुग्गे देकर सम्मानित किया गया।उसके उपरांत उपजिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र जुवाठा ने नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव सिंह को शपथ ग्रहण करायी। उसके उपरांत सभी 13 नवनिर्वाचित सभासदों में वार्ड नंबर 1 के सभासद सतीश उपाध्याय,वार्ड नंबर 2 की सभासद नजरीन,वार्ड नंबर 3 के सभासद इस्माइल,वार्ड नंबर 4 के सभासद रिहान अंसारी,वार्ड नंबर 5 के सभासद रवि रस्तोगी, वार्ड नंबर 6 के सभासद चंदन श्रीवास्तव,वार्ड नंबर 7 के सभासद दीपक गुप्ता,वार्ड नंबर 8 की सभासद नेहा,वार्ड नंबर 9 की सभासद कंचन आर्या,वार्ड नंबर 10  की सभासद रीतू गहतोड़ी,वार्ड नंबर 11 के सभासद शिवपाल सिंह चौहान,वार्ड नंबर 12 की सभासद शबीहा नाज,वार्ड नंबर 13 के सभासद सचिन गंगवार को शपथ ग्रहण कराई गई।इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने  कहा कि जो नगर की जनता में भाजपा पर निष्ठा जताते हुए हमे जिताया है।उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।ओर पूरे बोर्ड के सभी सदस्यों के साथ ताल मेल बनाकर नगर का विकास करूंगा। ओर जो भी नगर की जनसमस्याएं है।उनको हर हाल में पूरा किया जायेगा।इधर केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह तथा बोर्ड के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह पर शपथ लेने की बधाई तथा शुभकामनाए दी।उन्होंने कहा कि नगर की जनता ने भाजपा के 22 साल के बनवास को खत्म कर दिखा दिया है कि जनता नगर का विकास चाहती है।ओर भाजपा के साथ खड़ी है।उनके द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि जो चुनाव में भाजपा ने जनता के विकास को लेकर घोषणा पत्र जारी किया था उसी से नगरपालिका परिषद सितारगंज शुरुआत करेगी।ये मेरा जनता से वादा है।ओर जो भी नगर के कार्य नहीं हो पाए है उन्हे जल्द पूरा किया जायेगा। उनके द्वारा रेलमंत्री को बधाई देते हुए बताया कि जल्द ही किच्छा सितारगंज खटीमा को जोड़ने वाला रेलवे लाइन का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।जिसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो सौ उन्नतीस करोड़ रुपए   का बचट उत्तराखंड को दिया है।इस मोके पर उपजिलाधिकारी रविन्द्र जुवाठा, ई०ओ०प्रतिभा कोहली, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,खतीब अहमद,अमरजीत सिंह कटवाल,पलविंदर सिंह ओलख,उपकार सिंह बल,आदेश चौहान,निर्मल सिंह,पंकज गहतोड़ी,लक्खा सिंह,सुखबीर सिंह वेदी,नरेश कंसल,सरफराज अहमद,संजय गोयल,शिव कुमार मित्तल,भीमसेन गर्ग,राजू हरियाणवी,साहब सिंह,अनिरुद्ध राय,रोशन लाल अग्रवाल,पवन कुमार अग्रवाल,नवीन भट्ट निराला आदि हजारों जनता मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन