-->

search ad

नगर पंचायत नानकमत्ता के नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा बोर्ड सदस्यों की शपथ ग्रहण कराई गई।

नगर पंचायत नानकमत्ता के नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा बोर्ड सदस्यों की शपथ ग्रहण कराई गई।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर पंचायत नानकमत्ता के नव निर्वाचित बोर्ड को सितारगंज उप जिला अधिकारी रविन्द्र जुवाठा द्वारा शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम खटीमा रोड स्थित एक पैलेस में संपन्न हुआ। नगर पंचायत के निर्वाचित चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना को सितारगंज के उप जिला अधिकारी रविंद्र कुमार जुवाठा ने शपथ दिलवाई। इसके पश्चात नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना ने निर्वाचित सभासद विशाल गोयल, गौरव वर्मा, नकुल भट्टð, सुरंजन राय, विमला देवी, आकांक्षा चौरसिया, सुमन वती को शपथ दिलवाई। निर्वाचित चेयरमैन प्रेम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है, पिछले कार्यकाल में जो काम अधूरे हैं उनको इस कार्यकाल में पूरा किया जाएगा, पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा ने कहा कि मार्च माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नानकमत्ता विधानसभा में आयोजित कराकर यहां के लिए काफी घोषणाएं होने वाली है, जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री नए नगर पंचायत भवन का उद्घाटन भी करेंगे।कार्यक्रम का संचालन जगदीश जोशी व ओम नारायण राणा द्वारा किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रियंका रेंकवाल, गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राज्यपाल सिंह, खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी,ध्रुव सिंह राणा, दिनेश गोयल दयाशंकर शर्मा, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन