-->

search ad

एस०एम० पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गई।

एस०एम० पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गई।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के प्रतिष्ठित स्कूल एस०एम० पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गई, जिसमें कक्षा 11 के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को टाइटल दिए गए तथा स्कूल के अध्यापकों द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया, विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद भट्ट ने 12 वीं परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी छात्र- छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य हेतु तथा बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद दिया।विद्यालय के उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल ने छात्रों को 12 वीं के पश्चात विभिन्न कोर्सों में एडमिशन हेतु अवगत कराया, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० मनिंदर सिंह सिंह गुलाटी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु बधाई दी तथा बोर्ड में अच्छे अंकों के साथ पास होने हेतु आशीर्वाद दिया। इस अवसर उप प्रधानाचार्य तेज सिंह जीना, कोऑर्डिनेटर रश्मि चौहान, इंचार्ज सुरेश चंद्र जोशी, हरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, विनीत यादव, ममता बिष्ट, गुरप्रीत सिंह, पीतांबर दत्त जोशी, राजन जोशी, दुर्गा प्रसाद, रोहित गहतोड़ी, संतोष शर्मा, मनोज बोरा, योगेश इत्यादि टीचर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन