-->

search ad

सितारगंज में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साह वर्धन।

सितारगंज में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साह वर्धन।

कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में माना गया अहम कदम।

सितारगंज (चरन सिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी द्वारा सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन एक भव्य और सफल आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री आदरणीय सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने की। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंडी अध्यक्ष खटीमा नन्दन सिंह खड़ायत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकता, विचारधारा और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर के वो कार्यकर्ता हैं जो निरंतर राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य कर रहे हैं। सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की प्रतिनिधियाँ एवं क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की सफलता का मूलमंत्र उसकी संगठनात्मक संरचना और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे जनसेवा के संकल्प को और दृढ़ करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। सम्मेलन में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्य योजनाओं और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह कहा कि सक्रिय सदस्य ही पार्टी के रीढ़ होते हैं और इस तरह के सम्मेलन उनके मनोबल और दिशा को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन के साथ यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाज की सेवा में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन