आई.बी.डी. सेंटर ने दिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट।
07 मई, 2025
Edit
=समाज में जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य करता है सेंटर।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आई.वी.डी. केंद्र सितारगंज मे सी.टी.एल. और डब्लू.ई.सी. के डिप्लोमा वितरण कार्यक्रम किया गया और सिलाई और कंप्यूटर लिखने वाली बहनों को महंदी प्रतियोगिता कराई गई जिसमे प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर पुरस्कार दिया गया।आई.बी.डी. अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि सी.टी.एल. में 70 बच्चों को डिप्लोमा वितरण किए गए और डब्लू.ई.सी. में 30 बच्चों को डिप्लोमा वितरण किए गए,आए हुए बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।मित्तल ने कहा कि आई.बी.डी. सेंटर समाज में जरूरतमंद बच्चों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है,हमारा उद्देश्य है कि बच्चे यहां से सीखकर समाज में अपनी प्रतिभा के माध्यम से कार्य कर प्रगति करें।इस मौके पर आई.बी.डी. अध्यक्ष महेश मित्तल,
संभाग सचिव लाल सिंह दायमा,
आई.वी.डी. सचिव संगीता जोशी, अंचल अध्यक्ष गीता गढ़कोटी,
सिलाई ट्रेनर सीता राणा,कंप्यूटर ट्रेनर अंकुर पाल,फील्ड कोऑर्डिनेटर सतेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।