त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नानकमत्ता पुलिस की बड़ी सफलता, सघन चेकिंग अभियान में महिला तस्कर गिरफ्तार, 9 ग्राम स्मैक बरामद।
10 जुलाई, 2025
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता क्षेत्र में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत नानकमत्ता थाना क्षेत्र के ग्राम सलमता में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमरकौर पत्नी स्व. प्रेम सिंह निवासी सलमता के कब्जे से करीब 9 ग्राम अवैध स्मैक/हीरोइन बरामद की है। महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, हेड कांस्टेबल जगदीश पुजारी, कांस्टेबल नवीन जोशी और कांस्टेबल प्रकाश आर्य की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की यह सख्ती आने वाले चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की गंभीरता को दर्शाती है। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।