-->

search ad

मोटरसाइकिल चोर व महिला गांजा तस्कर दबोचे गए, 4 बाइकें और 4.850 किलो अवैध गांजा बरामद – अपराध व नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार।

मोटरसाइकिल चोर व महिला गांजा तस्कर दबोचे गए, 4 बाइकें और 4.850 किलो अवैध गांजा बरामद – अपराध व नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा प्रहार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जारी अपने अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लगातार मिल रही शिकायतों और पुलिस की सख्त कार्यवाही के बीच पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पहले मामले में सिडकुल पुलिस टीम ने पंतनगर निवासी मनोज प्रसाद उम्र 23 वर्ष, पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी झा कॉलोनी, पंतनगर को बाइक चोरी के मामले में धर दबोचा। पुलिस की सटीक सुरागरसी व ठोस पतारसी से आरोपी के कब्जे से कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इनमें हीरो होंडा, हीरो स्प्लेंडर व पैशन मॉडल की गाड़ियां शामिल हैं, जिनमें से एक मोटरसाइकिल मुकदमा संख्या 326/25 से संबंधित पाई गई। इस सफलता से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।इसी क्रम में शक्तिफार्म पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए सुनीता विश्वास उम्र 60 वर्ष, पत्नी विश्वनाथ विश्वास, निवासी गुरुग्राम शक्तिफार्म नंबर-2 को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान महिला तस्कर के पास से कुल 4 किलो 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या 335/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा कारोबारियों के बीच खलबली मच गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश और एसपी नगर व सीओ सितारगंज के निकट पर्यवेक्षण में हुई इस संयुक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी सिडकुल उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट समेत पुलिस की सशक्त टीम शामिल रही। लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह स्पष्ट है कि सितारगंज पुलिस अपराध और नशे के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगी और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन