-->

search ad

एस.एम. पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन, आदर्शों का संकल्प और खेलों का जोश।

एस.एम. पब्लिक स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन, आदर्शों का संकल्प और खेलों का जोश।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर एस.एम. पब्लिक स्कूल में 2 अक्टूबर को एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग – सत्य, अहिंसा, सरलता, कर्तव्यनिष्ठा और "जय जवान, जय किसान" के मंत्र को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उप प्रबंधक हिमांशु खरकवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी, इंचार्ज ममता बिष्ट सहित सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को गांधी-शास्त्री के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विद्यालय प्रांगण में कबड्डी का रोमांचक मैत्रीपूर्ण मैच भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भरपूर जोश और उत्साह के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्सव का उल्लासपूर्ण वातावरण रहा। कार्यक्रम में शिक्षक हर्षवर्धन, हरजीत सिंह, नरेन्द्र आर्य, योगेश वर्मा, इमरान, राजन जोशी, गौरवा जोशी, मनोज सिंह बोरा, चंपा आर्य, लता मिश्रा, ललिता, नंदिनी पासवान, पूजा अरोरा, मोनिका जोशी आदि की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़कर समाज में आदर्श नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन