-->

search ad

गांधी-शास्त्री जयंती पर श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश।

गांधी-शास्त्री जयंती पर श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, छात्र-छात्राओं ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. सीता मेहता व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला की अगुवाई में एनएसएस स्वयंसेवियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। महाविद्यालय परिसर, गेट और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर कचरा एकत्र किया गया और छात्रों ने जगह-जगह जागरूकता संदेश भी दिए। इस दौरान कंप्यूटर सहायक पंकज सिंह बोहरा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई, जिसमें प्रतिदिन घर-परिसर की सफाई करने और सप्ताह में कम से कम दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों ने “स्वच्छ हाथ उज्ज्वल भविष्य” और “स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ” जैसे प्रभावशाली नारों से माहौल गुंजायमान कर स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. इंदु बाला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों को अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी का भाव सिखाती है तथा युवाओं को समाज का आदर्श प्रेरणास्रोत बनने के लिए प्रेरित करती है। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाकर स्वच्छ और समृद्ध भारत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. नीतू, डॉ. आरती राणा, ज्योति, पूनम राणा, काजल बर्मन, रेनू थापा, ममता राणा, प्रगति राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर स्वच्छता के संकल्प को सफल और ऐतिहासिक बना दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन