-->

search ad

एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज के यशदीप सिंह राणा का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन, विद्यालय में हर्ष की लहर।

एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज के यशदीप सिंह राणा का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टीम में चयन, विद्यालय में हर्ष की लहर।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज के कक्षा सातवीं के प्रतिभाशाली छात्र यशदीप सिंह राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर उत्तराखंड स्टेट लेवल वॉलीबॉल टीम में स्थान बनाया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद भट्ट ने यशदीप को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल ने उन्हें उत्तराखंड का उभरता हुआ नया सितारा बताते हुए कहा कि उनका यह चयन विद्यालय और क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी ने छात्र की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय हमेशा से छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पीटीआई नरेंद्र सिंह आर्य, उप प्रधानाचार्य तेज सिंह जीना, इंचार्ज सुरेश जोशी, कोऑर्डिनेटर ममता बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन