-->

search ad

शंकराचार्य के अपमान के विरोध में कांग्रेस का बड़ा संदेश: सनातन धर्म के सम्मान में मोनी बाबा मंदिर में मौन व्रत व उपवास, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब।

शंकराचार्य के अपमान के विरोध में कांग्रेस का बड़ा संदेश: सनातन धर्म के सम्मान में मोनी बाबा मंदिर में मौन व्रत व उपवास, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) प्रयागराज में पूज्य शंकराचार्य स्वामी जी के साथ हुए कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सनातन धर्म की गरिमा, परंपराओं और धर्मगुरुओं के सम्मान के समर्थन में आज सितारगंज में कांग्रेस ने एक सशक्त लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल मोनी बाबा मंदिर परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखकर उपवास एवं धरना दिया, जहां अनुशासन, श्रद्धा और एकजुटता का संदेश दिया गया। धरने के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि धर्म और आस्था से जुड़े महापुरुषों का अपमान न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी आघात करता है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और सरकार से ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद के नेतृत्व में नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, हरीश दुबे, करनजंग, उत्तमाचार्य, विभूति प्रसाद, सुमेन्दर यादव, सूर्य प्रताप सिंह, मेघनाथ, रामजीत सिंह, अखिलेश सिंह, विष्णु, कुनाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र सनातन सम्मान और लोकतांत्रिक विरोध के संदेश से गूंज उठा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन