-->

search ad

नकुलिया में नशे के खिलाफ जनक्रांति, पूर्व विधायक नारायण पाल का कड़ा संदेश—नशा कारोबारियों के लिए अब कोई जगह नहीं।

नकुलिया में नशे के खिलाफ जनक्रांति, पूर्व विधायक नारायण पाल का कड़ा संदेश—नशा कारोबारियों के लिए अब कोई जगह नहीं।

सितारगंज (चरनसिंह सरारी) नगर के नकुलिया क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक ऐतिहासिक और जनआंदोलन का रूप लेती विशाल जनसभा आयोजित की गई, जहाँ पूर्व विधायक नारायण पाल ने मंच से नशे के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का ऐलान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में शराब, स्मैक, अफीम, चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है और सबसे ज्यादा इसका दुष्प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जिससे परिवार उजड़ रहे हैं और क्षेत्र की सामाजिक संरचना कमजोर हो रही है। पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि नशा मुक्त नकुलिया के संकल्प को जनआंदोलन बनाएं, अवैध शराब व नशा तस्करी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और इस अभियान में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग करें। जनसभा में मौजूद मिथिलेश सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने एक स्वर में नशा मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया और कहा कि शराब व नशे के कारण गरीबों के घर बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए वे हर स्तर पर पूर्व विधायक नारायण पाल के साथ खड़े हैं और नशा बेचने वालों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि नकुलिया की जनता अब नशे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन