-->

search ad

पी०एम०श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

पी०एम०श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने बिखेरी प्रतिभा की चमक।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के अद्भुत संगम का साक्षी बना पी०एम०श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज, जहां शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेन्द्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सौरभ बहुगुणा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पाठक द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके बाद पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम, पुरातन छात्रा समागम और प्रतिभा सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की, वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगा डांस, सर्वधर्म सम्मान की प्रस्तुति, होली की उमंग से सराबोर होली डांस, जोहेअलवेला नृत्य, वैण्ड व लेजियम की ताल, ढोल जगीरा की गूंज, लोक परंपरा को दर्शाता जागर, कृष्ण नृत्य, भोजपुरी गीतों की मधुर धुन, गुजराती डांडिया की रंगीन छटा, बालिका शिक्षा पर प्रेरक प्रस्तुति, मीराबाई की भक्ति से ओतप्रोत नृत्य, नशामुक्ति पर आधारित प्रभावशाली नाटक तथा राजस्थानी लोकनृत्य ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय की पुरातन छात्राओं को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे वर्तमान छात्राओं को भी प्रेरणा मिली। साथ ही परिषदीय परीक्षा 2025 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा कक्षा 6 से 12 तक की गृह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय स्काउट-गाइड, योगा एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कौशलम विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी तथा विद्यालय की दीवार पत्रिका का भव्य अनावरण भी किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी और छात्राओं की ऊर्जा ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना पाठक सहित मीनाक्षी कैथिया, इन्दिरा पाण्डे, प्रभा, मधु जिमिवाल, रेहाना, ब्रिजेश्वरी राणा, सुमनलता, कविता अधिकारी, शोभाराज, कविता जीना बिष्ट, जीनत अख्तर, प्रियंका जोशी, गरिमा मिश्रा, ज्योति राणा, जिज्ञासा राणा, मनीषा जोशी, सना तथा श्री राजपाल सिंह वर्मा, निर्मल कुमार, कुशाग्र गंगवार, हेमनाथ गोस्वामी, दीपा काण्डपाल, सुमनलता शर्मा और सुरेन्द्र कौर सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया और पूरा विद्यालय परिसर उत्सव, संस्कृति और शिक्षा के गौरवपूर्ण माहौल में सराबोर दिखाई दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन