उधम सिंह नगर में पंचायत राजनीति का बड़ा घटनाक्रम: भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन के सर्वसम्मत जिला अध्यक्ष, जोरदार मांगों के साथ नई कार्यकारिणी का गठन।
12 अप्रैल, 2026
Edit
सितारगंज/रुद्रपुर:(चरनसिंह सरारी रुद्रपुर के नवरंग वाटिका में 12 अप्रैल 2026 को आयोजित जिला पंचायत सदस्य संगठन की अहम बैठक में जनपद उधम सिंह नगर की पंचायत राजनीति को नई दिशा देते हुए भास्कर सम्मल (जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र-13 ऐचता) को सर्वसम्मति से संगठन का जिला अध्यक्ष चुना गया, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया; इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें गुरदास कालरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज नारायण को संरक्षक, श्रीमती शिल्पी सिंह को महिला अध्यक्ष, सुषमा हालदार को महिला सचिव, श्रीमती सदफ मलिक को महिला उपाध्यक्ष, कुमारी रुक्मणी को महिला जिला महामंत्री, मोहम्मद हसन को जिला महामंत्री तथा प्रेम प्रकाश को जिला सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सम्मान और विकास कार्यों को लेकर कई बड़ी मांगें जोरदार तरीके से उठाईं, जिनमें जिला योजना समिति के मेंबरों का शीघ्र चुनाव कराने, वर्तमान में 2.50 लाख तक सीमित कोटेशन आधारित कार्यों की सीमा बढ़ाकर 5 लाख करने, जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अवधि 10 वर्ष निर्धारित करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में पंचायत कल्याण कोष का गठन, जिला पंचायत निधि सुनिश्चित करने, निर्विरोध जिला पंचायत बनने पर 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने तथा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर यात्रा भत्ते के स्थान पर 8300 रुपये प्रतिमाह मानदेय लागू करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
बैठक में नईम, सुखदेव हालदार, शिल्पी खेड़ा, दीपा, प्रेम प्रकाश आर्य, मधु राणा, सूर्य नारायण, आशा देवी, सीमा कौर, जितेंद्र शर्मा, सदफ मलिक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने संगठन की मजबूती, पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा और जनपद में विकास कार्यों को गति देने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया, जिससे आगामी समय में जिला पंचायत की राजनीति और विकास की दिशा में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।