-->

search ad

नेपाल तक फैले अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइकें बरामद, 25 वाहन नेपाल में बेचने का खुलासा।

नेपाल तक फैले अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 शातिर तस्कर गिरफ्तार, 8 चोरी की बाइकें बरामद, 25 वाहन नेपाल में बेचने का खुलासा।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने एक बेहद शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर और तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सिडकुल क्षेत्र की सूखी नदी पुलिया के पास घेराबंदी कर 24 वर्षीय करन सिकदार पुत्र पुत्र दलीप सिकदार ग्राम सिमलपुर चुंगी बंगाली कालोनी थाना पुलभट्टा और 30 वर्षीय समर सिंह पुत्र मनेन्द्र सिंह ग्राम शक्तिफार्म न०1बैकुंठपुर थाना सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वे अपने फरार साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर पिछले करीब एक वर्ष से सितारगंज, शक्तिफार्म, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेड़ी और बरेली समेत कई क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने कबूल किया कि अब तक करीब 25 चोरी की बाइकें नेपाल में ऊंचे दामों पर बेची जा चुकी हैं। गिरोह चोरी की बुलेट के 30 हजार, अपाचे के 18 हजार, स्प्लेंडर के 15 हजार और स्कूटी के 20 हजार रुपये तक वसूलता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो बुलेट, दो अपाचे, प्लेटिना, डिस्कवर, हीरो स्प्लेंडर और एनटॉर्क स्कूटी समेत कुल 8 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें कई वाहनों के संबंध में बरेली और बहेड़ी में मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी अमरजीत सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस शानदार खुलासे में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश देव समेत पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन