-->

search ad

एसएसपी नैनीताल ने किया तल्लीताल कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

एसएसपी नैनीताल ने किया तल्लीताल कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

 


नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को तल्लीताल कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, शस्त्र अभ्यास, ऑनलाइन कार्यों तथा थाना अभिलेखों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों का शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान बेहतर रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं शस्त्रों की जानकारी एवं उन्हें खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया में कमी पाए जाने पर छह पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने कोतवाली परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना, महिला हेल्पडेस्क, आपदा उपकरण, माल मुकदमाती, ऑनलाइन शिकायतों और सीसीटीएनएस कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यावधिक रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सभी उपनिरीक्षकों की आदेश कक्ष लेकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी, बीट पुलिसिंग, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग, अनुशासन, सतर्कता एवं बेहतर पुलिस रिस्पांस पर विशेष जोर देते हुए पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन