नानकमत्ता में 114 वर्ष की महिला ने ली कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज
09 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो)प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानकमत्ता में कोविड-19 के टीकाकरण की पहली डोज ग्राम पूरनगढ़ नोगज़ा निवासी 114 वर्ष की संदिया देवी पत्नी सेवाराम ने लगवायी डॉ पलक शिल्पी ने बताया कि आस पास के क्षेत्र की सबसे बड़ी उम्र की बजुर्ग महिला को पहली डोज लगी है । वही बजुर्ग महिला का कोविड 19 की डोज लेना लोगो के लिए प्रेणा है लोगो को इस बीमारी से डरना नही है इसका टीकारण ही इस से लड़ने का एक मात्र हथियार है इधर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के मैनेजर रंजीत सिंह, लेखाकार सुखवंत सिंह भुल्लर, कैशियर बलदेव सिंह चीमा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर कोविंड 19 वैक्सीन की पहली डोज का टीका लगवाया और लोगो से भी टीका लगवाने को अपील की और सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से सभी को चलने की सलाह दी ।