धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि, अमृतसर साहिब द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षा का परिणाम घोषित
10 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) गुरुनानक इण्टर कॉलेज में धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब ने आयोजित धार्मिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया । धार्मिक परीक्षा में विद्यालय के 31 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिसमें संदीप सिंह कक्षा 11 ने प्रथम स्थान पर रहा, जबकि चरणजीत सिंह ने कक्षा 10 में द्वितीय स्थान पर रहा तथा नीलमजीत कौर कक्षा 11 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । गुरु नानक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य स० तरसेम सिंह, धर्मप्रचारक स० सुखविंदर सिंह, एम.ए राजेन्द्र कौर, स० सम्पूर्ण सिंह आदि ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्रओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी ।