साधुनगर अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही
10 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) संदीप कुमार डी०एफ०ओ०तराई पूर्वी वन प्रभाग के निर्देशन में प्रदीप कुमार धौलाखण्डी वन क्षेत्राधिकारी रनसाली की अगुवाही में वन विभाग ने साधुनगर क्षेत्र में राजस्व व आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा के पास वन उपज के अवैध अभिवहन के अपराध में एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा । जिसको वन विभाग के रनसाली रेंज में ले जाकर ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने की कार्यवाही की गई।टैक्टर चालक मौके से फरार हो गया । वन विभाग की टीम में नरेन्द्र पाण्डे, विनोद मेहता, गजेन्द्र बिष्ट, मोनू आदि शामिल थे ।