500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
10 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने 500 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि चैकिंग के दौरान मोहल्ला बग्गा चौवन थाना झनकाईया निवासी योगेंद्र सिंह धामी पुत्र कुंदन सिंह आरोपी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । चैकिग के दौरान पुलिस ने ग्राम सड़ा सडिया पुल के पास एक बाइक संख्या यूके 06 एक्यू 3257 को रोका तो तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 2300 रुपए नगद तथा एफ जेड बाइक के साथ गिरफ्तार किया । चरस तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायलय में रिमांड हेतु पेश किया गया । पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन बुधनी, उपनिरीक्षकजितेंद्र खत्री, कांस्टेबल शेखर बुदियाल, कांस्टेबल प्रकाश आर्य आदि शामिल लगातार
नशे पर अंकुश व क्षेत्र में क्राइम पर अंकुश लगाने को लेकर नानकमत्ता पुलिस ने बहुत ही अच्छा सराहनीय अपना योगदान दिया है जिसके लिए लाइव उत्तराखंड न्यूज नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट , व अन्य पुलिस कर्मियों को बधाई देता है और आप सभी के साहस को सलाम करता है ।

