-->

search ad

नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कोविड19 गाईड लाइन और सरकार द्वारा जारी लॉकडॉन को लेकर की लोगो से अपील

नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कोविड19 गाईड लाइन और सरकार द्वारा जारी लॉकडॉन को लेकर की लोगो से अपील


नानकमत्ता (ब्यूरो) नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने करोना माहामारी काल के चलते सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन और लॉकडॉन का पालन करने की लोगो से अपील की है । साथ ही उन्होंने कहा है कि करोना काल की दूसरी लहर पहले से जादा खतरनाक साबित हो रही है जिसमें इंफेक्टेड व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर लापरवाही बरतने पर व्यक्ति की मृत्यु दो से चार दिनों के अंदर हो जा रही है।  इसलिए इस महामारी के बचाव के लिए समय-समय पर हाथो को सेनेटाइज और धोते रहे । और आपने मुंह पर मास्क का प्रयोग करे बिना जरूरत के अपने घरों से बाहर न निकले । नानकमत्ता क्षेत्र के बलखेड़ा, अंजनिया, खमरिया, आमखेड़ा, सुंदरनगर, सिसईखेड़ा, डोहरा, रंनसाली सहित कुछ अन्य इलाकों में कुछ करोना संक्रमित लोग मिले है जिसके चलते क्षेत्र के करोना से बचाव के प्रति लोगो को और भी जादा सावधानी और संचेत रहने की आवश्कता है । उन्होंने लोगो को ये भी बताया कि पुलिस प्रशासन सभी जरूरत मंद लोगो के लिए 24 घंटे तत्पर है आवश्कता पड़ने पर सम्बंधित विभाग या नानकमत्ता पुलिस थाना के इस नंबर 9411112911 पर सूचना दे सकते है ।आपकी मदद के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी ।



        

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन