पुलिस ने डेढ़ लाख की अवैध अफीम के साथ, तस्कर दबोचा
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता पुलिस और एसओजी टीम ने बीते रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर चीका घाट पुराने पुल से एक कार में एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया । बरामद अवैध अफीम की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है । रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर नानकमत्ता पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली कि एक सफेद स्विफ्ट कार संख्या यूके 06 वाई 7321 में दाड़ा फार्म थाना सितारगंज निवासी लवजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह एक किलो अवैध अफीम कार में लेकर जा रहा है । इस पर तत्काल पुलिस और एसओजी टीम तस्कर को पकड़ने के लिए पुराने चीका घाट पुल के पास पहुंची जहा कुछ इंतजार करने के बाद करीब शाम साढ़े सात बजे तस्कर की सफेद कार आती दिखाई दी जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक तस्कर को दबोच लिया । तलाशी लेने पर उसकी कार में रखी एक किलो अवैध अफीम को बरामद कर लिया । बरामद अवैध एक किलो अफीम की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है । पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर थाना नानकमत्ता में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत अभियोग पंजिकृत कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है । टीम में क्षेत्राधिकारी खटीमा मनोज ठाकुर, नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, कांस्टेबल हेमचंद, प्रकाश आर्य, पंकज बिलवाल, एसओजी टीम एसआई राजेश पाण्डेय, एचसीपी प्रकाश भगत, कॉन्स्टेबल उमेश कुमार, ललित कुमार व राजेन्द्र कश्यप शामिल थे ।