-->

search ad

75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कर से किया सम्मानित

75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कर से किया सम्मानित


नानकमत्ता: (ब्यूरो) गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता में बोर्ड परीक्षा 2020 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विधार्थियो की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया । उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडियम बोर्ड परीक्षा 2020 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित करने की वेवस्था की है । आज जिसके तहत गुरुनानक इंटर कॉलेज में पुरस्कार के रूप में प्रत्येक लाभार्थी विधार्थियो की माताओं को एक–एक हजार रुपए धनराशि के चैक देकर सम्मानित किया गया हाईस्कूल परीक्षा में योगिता गिरी पुत्री मुन्नी गिरी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त और इंटरमीडियम में कुलदीप कौर पुत्री गुरमीत कौर 84 प्रतिशत अंक प्राप्त, अंकिता पुत्री बबिता देवी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त और आनंदपाल पुत्र पानमती देवी 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में सबसे अधिक उच्च अंक प्राप्त किए जिनकी माताओं को शिक्षा विभाग उत्तराखंड की तरफ से गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कमला नेहरू पुरस्कार देकर सभी अभिभावकों को समानित कर बधाई दी और सभी उत्तीर्ण विधार्थियो के उज्वल भविष्य की कामना कर कहा की अभिभावकों को पुरस्कृत और सम्मानित करने से कही न कही विधार्थियों के मनोबल को बढ़ावा देगा और भविष्य में खुद को हमेशा आगे रखने का एक हौसला भी देगा । इस मौके पर प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, सम्पूर्ण सिंह, तजेंदर सिंह, डा० प्रशांत विश्वास, समस्त अध्यापकगण आदि मौजूद थे ।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन