-->

search ad

व्यापार मंडल ने कोविड19 में लगे कर्फ्यू में अतिआवश्यक सेवा के पास जारी करने को लेकर दिया ज्ञापन

व्यापार मंडल ने कोविड19 में लगे कर्फ्यू में अतिआवश्यक सेवा के पास जारी करने को लेकर दिया ज्ञापन


 सितारगंज:(ब्यूरो) प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल सितारगंज के द्वारा उपजिलाधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा को ज्ञापन सौपकर कहा है कि कोविड 19 महामारी के चलते सरकार की नयी गाइड लाइन के अनुसार बाजार 2 बजे के बाद बंद कर दिए जा रहे है ओर शाम 7 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू शुरू हो जा रहा है । जिसके चलते अति आवश्यक शादी समारोह में आने वाले पात्रो में बारात घर वाले, हलवाई, बेंड वाले, डीजे वाले, टेंट वाले, फोटोग्राफर इत्यादि के मालिकों व कर्मचारियों को रात को आवागमन के लिए पास दिए जाएंं । साथ ही सिडकुल अथवा क्षेत्रीय अधोगिक क्षेत्रो में सायंकालीन कार्य करने वाले मजदूरों तथा कर्मचारियों को भी आवागमन के लिए अनुमति हेतु पास जारी किए जाएं । ओर बाहर से आकर व्यापार करने वाले ग्रामीण व्यापारियों को भी पास जारी किए जाए जिससे कि लोग अपनी जीविका चला सके । ज्ञापन देने वालो में प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल सितारगंज अध्यक्ष राजीव गुप्ता, महामंत्री मनीष किनरा, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंघल, रिहान अंसारी, असलम हुसैन, ताबिर मालिक, सोनू माटा, संदीप बाबा, निक्कू जोशी, फेशल अंसारी, तौफीक अहमद, विजय हलवाई, मुकुल कुमार, पंकज रावत, नबाब, फिरोज, राजकुमार सिडाना, पंकज गर्ग आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन