शक्तिफार्म नगर पंचायत अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्मम ने कोरोना से जिला अस्पताल में तोड़ा दम
23 अप्रैल, 2021
Edit
सितारगंज:(ब्यूरो) नगर पंचायत शक्तिफार्म के अध्यक्ष सुकान्त ब्रह्मम का जिला चिकित्सालय रूद्रपुर में शुक्रवार दोपहर स्वर्गवास हो गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसको सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया गया था जहां से उनको कल ही जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर उनका स्वर्गवास हो गया। वह अपने बेटे, पत्नी व दो बेटियो को छोड़ गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष की तबीयत बुधवार से खराब थी । जिसके चलते बुधवार को उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जांच करायी थी। जांच में वह संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया था। उनकी मौत की खबर से शक्तिफार्म नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। सितारगंज उपमंडल में किसी कोरोना संक्रमित की यह पहली मौत बतायी जा रही है।उनकी मौत पर क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, ब्लॉक प्रमुख पति पलविंदर सिंह, शिव कुमार मित्तल,स०लक्खा सिंह, सितारगंज चेयरमैन हरीश दुबे, विजय सलूजा सहित दर्जनों लोगों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की है और उनको भावभीनी श्रद्धाजलि दी है ।