पुलिस ने एक अवैध हथियार आरोपित, और अफीम तस्कर को दबोचा
नानकमत्ता: (ब्यूरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर नशे एवं अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस ने एक आरोपित को अवैध तमंचा दो कारतूस और एक तस्कर को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने ग्राम चैतुआ खेड़ा से आरोपित सतनाम सिंह पुत्र बूढ़ सिंह के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया है । जबकि अफीम तस्कर को पुराना कैलाश पुल के पास से मनसा रामपुर थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी तेजपाल वर्मा पुत्र ओंमकार वर्मा को आधा किलो अवैध अफीम व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध नानकमत्ता थाने में अलग-अलग क्रमश धारा 25 आर्म्स एक्ट व धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है । पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र आर्य, कांस्टेबल हेमचंद्र फुलारा कांस्टेबल प्रकाश आर्य, कांस्टेबल प्रेम पंवार आदि शामिल थे ।