ग्राम प्रधानों ने उठाई मांग कोरोना वॉरियर्स घोषित करते हुए, प्रस्ति पत्र दिए जाएं
सितारगंज: (ब्यूरो) ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सिंह सम्मल की अगुवाई में दर्जनो ग्राम प्रधानों ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित ज्ञापन सोपा उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को ज्ञापन सौपकर कहा है कि कोविड 19 वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी के साथ पूरे देश मे फैलने लगी है ऐसे में हम ग्राम प्रधानों की राज्य सरकार से सबसे पहली मांग है कि ग्राम प्रधानों को फ्रंट लाइन में रखते हुए कोरोना वॉरियर्स घोषित किया जाए व ग्राम प्रधानों को प्रस्ति पत्र दिया जाए और उनको गांव का सर्वप्रथम नागरिक मानते हुए कोरोना वेक्सीन लगायी जाए । ग्राम प्रधानों ने पिछले वर्ष भी सरकार के साथ इस महामारी के लिए सराहनीय कार्य किये थे लेकिन सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रस्ति पत्र तक नही दिया । जबकि ग्राम प्रधानों ने बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों को कोरोटाईन कराने में बहुत चुनोतियो का सामना किया था । उन्होंने यह भी मांग उठाई कि 20 सूत्रीय मांग पत्र को काफी समय पूर्व सरकार को दिया गया था लेकिन ग्राम प्रधानों की मानदेय बढ़ाने की मांग सहित 20 सूत्रीय मांगों और सरकार के कोरोना वारियर्स घोषित न किये जाने तक ग्राम प्रधान सरकार का हाथ नही बटायेगे तथा सरकार के कार्यो का बहिष्कार करेगे । इस मोके पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, ग्राम प्रधान बूटा सिंह, ग्राम प्रधान अमरीक सिंह, ग्राम प्रधान जसपाल सिंह आदि शामिल थे ।