-->

search ad

क्षेत्रीय विधायक ने किया टेटिकल सोलर फेंसिग का उद्धघाटन

क्षेत्रीय विधायक ने किया टेटिकल सोलर फेंसिग का उद्धघाटन


नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता क्षेत्रीय विधायक प्रेम सिंह राणा ने वन क्षेत्र दक्षिणी जोलासाल में टेंटिकल सोलर फेंसिंग का उद्धघाटन किया। विधायक ने दक्षिणी जोलासाल वन क्षेत्र के सीमा से लगे गांव ऐचता एव बिही के ग्रामीणों की भूमि के किनारे दो किलोमीटर एरिया में टेंटिकल सोलर फेंसिंग का उद्धघाटन कर प्रभागीय वनाधिकारी एव सम्मानित जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक ओपचारिक बैठक का आयोजन किया । जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार और वन क्षेत्रधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने विश्व पृथ्वी दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2009 में यूनाइटेड नेशन ने इसे प्रारंभ कर विश्व में बढ़ते हुए भू मंडलीय तापमान में वृद्धि और वनों के ह्रास पर चिंता जताते हुए प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाकर उसे बचाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा । इसके उपरान्त विधायक प्रेम सिंह राणा और जनप्रतिनिधियो, ग्रामीणों ने विभाग के मानव वन्य जीव सघर्ष के न्यूनीकरण हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार एव क्षेत्राधिकारी विजय चंद भट्ट का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर विधायक प्रेम सिंह राणा, जोलासाल वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट,रनसाली वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार धोलाखण्डी, उप वन क्षेत्राधिकारी दान सिंह खोलिया,ऐचता ग्राम प्रधान मोहन जोशी, गिद्धौर ग्राम प्रधान कुमारी ममता, देवीपुरा ग्राम प्रधान पार्वती देवी, के एस मेंहरा, नवल किशोर, कपिल, चंदन सिंह खाती, मंजीत राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन