नानकमत्ता थाने के सिपाही हेमचंद्र फुलारा ने प्लाज्मा डोनेट कर की मानवता की मिसाल पेश
30 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता: (30 अप्रैल) सितारगंज कोतवाली के एस एस आई सुधाकर जोशी के बाद थाना नानकमत्ता के सिपाही हेमचंद्र फुलारा ने सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर अपना ओ प्लस प्लाज्मा डोनेट कर मानवता की मिसाल पेश की । हाल ही में तीन दिन पहले हल्द्वानी के एस टी एस में भर्ती 70 वर्षीय बजुर्ग की जान बचाने के लिए सितारगंज कोतवाली के एस एस आई सुधाकर जोशी ने प्लाज्मा डोनेट किया था । जिससे प्रेरित होकर नानकमत्ता थाने के सिपाही हेमचन्द्र फुलारा ने भी शुक्रवार को हल्द्वानी सुशीला तिवारी पहुंच कर अपना प्लाज्मा डोनेट कर एक मरीज को नई जिंदगी दी जिसके लिए इस करोना काल के बीच पुलिस के इस मानवता भरे कार्य के लिए क्षेत्र के लोगो ने खूब प्रशंसा की है।