कोविड 19 महामारी में पीड़ितों की सहायता के लिए भेजे 25-25 हजार पीएम तथा सीएम फंड में चैक
30 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) सेवानिवृत प्रधानाचार्य ने कोविड 19 की महामारी के चलते प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में पच्चीस–पच्चीस हजार के दो चैक दान स्वरूप दिए है । शुक्रवार को सिसईखेड़ा निवासी दुर्गादत्त जोशी सेवानिवृत प्रधानाचार्य ने क्षेत्रीय विधायक डॉ० प्रेम सिंह राणा, और विद्या मंदिर के प्रबंधक हरीश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा के माध्यम से कोविड 19 जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी धर्मपत्नी जानकी जोशी पत्नी जगन्नाथ जोशी के नाम से पच्चीस हजार का चैक, एव अपनी चाची सरस्वती देवी पत्नी शिव दत्त जोशी के नाम से प्रधानमंत्री राहत कोष में पच्चीस हजार रुपए का चैक दान स्वरूप प्रदान किया जिसे भारतीय स्टेट बैंक नानकमत्ता से पीएम फंड और सीएम फंड में जमा करा दिया गया है । उन्होंने कहा कि करोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए हमे सरकार का हर संभव सहयोग करना चाहिए जिससे इस महामारी का जल्द खात्मा हो सके और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके । और लोगो से भी अपील की इस मुश्किल घड़ी में सभी आगे आए और सरकार का हर संभव सहयोग करे ।