कोरोना महामारी को लेकर सितारगंज नगर पालिका भी गंभीर
सितारगंज:(ब्यूरो) जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है। वही उत्तराखंड में सरकार द्वारा लॉक डॉउन है । हजारों लोग अपनी जान गवा रहे हैं वही सितारगंज नगरपालिका के अध्यक्ष व सभासदों के द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए नगर के वार्ड नं०- 1 से लेकर 13 वार्डो की साफ सफाई के साथ ही सेनेटाइज किया जा रहा है । जिसके लिए नगरपालिका सितारगंज के सफाई कर्मचारी भी दुगनी मेहनत कर रहे है । covid19 से पूरा विश्व जूझ रहा है तो वही भारत देश मे भी कोरोना वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है । हजारों लोग अपनी जान गवा रहे हैं जिसको देखते हुए पूरा देश लॉक डॉन की तरफ कर दिया गया है।ओर लोग अपने-2 घरों में ही रह रहे है।क्योकि इस महामारी के फैलने के प्रकोप से बचने के लिए बस यही एक सही तरीका है।घर मे रह कर ही सुरक्षित बचा जा सकता है।इसीको देखते हुए पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व सभासद पालिका कर्मचारियों के साथ लगातार नगर के बाजारों व 13 वार्डो की साफ सफाई के लिए जुट गए है।और इस कार्य के लिए उनके सफाई कर्मचारी भी पूरी मेहनत से उनके साथ नगर की साफ सफाई व सेनेटाइजर की स्प्रे करने में जुट गए है।नगरपालिका अध्यक्ष हरीश दुबे का कहना है कि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिए पूरा बोर्ड लगा हुआ है।पूरे 13 वार्डो में सेनेटाइजर स्प्रे कराया जा रहा है।साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सेनेटाइज किया जा रहा है।हमारे सफाई कर्मचारी भी दुगनी मेहनत कर रहे है । सुबह 6-7 बजे से सफाई कर्मचारी अपने-अपने कार्यो में जुट जा रहे है । और जब तक लॉक डॉउन है । हमारा इसी तरह से लगातार साफ सफाई के साथ सेनेटाइजर स्प्रे करने का कार्य भी जारी रहेगा ।