-->

search ad

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओ ने गदर पार्टी स्थापना दिवस मनाया

अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओ ने गदर पार्टी स्थापना दिवस मनाया


नानकमत्ता:(ब्यूरो) अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से नानकमत्ता के दीवान हाल में समारोह का अयोजन कर कार्यकर्ताओ ने गदर पार्टी स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने की।वक्ताओं ने गदर पार्टी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए अपने विचार व्यक्त किये।वक्ताओं का कहना था कि आज किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए उस समय की गदरी चाबियों का जनता के प्रति समानता,न्याय,प्रति संकल्प आज के आंदोलन के लिए आदर्श होने चाहिए।हम लोग अपने किसान आंदोलन की सफलता के लिए तभी आगे बढ़ सकते है।कि जब गदरी चाबियों की दृढ़ता ओर कुर्बानियों को आत्म समर्पित करके अपने किसान संगठन को गांव-2 में संगठित कर दिल्ली किसान सयुक्त मोर्चे को सफल बनायें ओर संगठन को एक मजबूत ओर चेतना लाते हुए आगे बढ़े। इस मौके पर कार्यकर्ताओ में जंगीर सिह, सुखदेव सिंह, प्यारा सिंह, कर्म सिंह, हिम्मत सिह, लाखन सिह, बंता सिह, खड़क सिंह राणा, जगरूप, अमन सिह पन्नू, मनखुशी सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा,अरूण सिह, बलबीर सिंह, लाभ सिंह, जगमीत सिह पन्नू सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन