ढाबा मालिक के परिजनो पर फायर करने वाले पांच अभियुक्त गिरफ्तार
नानकमत्ता: (ब्यूरो) ढाबा मालिक हिम्मत सिंह के स्वजनों पर फायर झोंकने वाले पांच आरोपितो को पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपितो की पहचान कर ग्राम बरकीडाडी थाना नानकमत्ता निवासी गुरमेज सिंह उर्फ पोला पुत्र मान सिंह, ग्राम बरकीडाडी थाना नानकमत्ता निवासी चमकीला पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम बरकीडाडी थाना नानकमत्ता निवासी प्रेम सिंह पुत्र बलदेव सिंह, ग्राम कादर नंगला थाना खैरथल जिला अलवर राजस्थान हाल निवासी खत्री फार्म बरकीडाडी थाना नानकमत्ता निवासी राम सिंह पुत्र सरदार सिंह, ग्राम किशनपुर थाना नानकमत्ता निवासी गुरनाम सिंह पुत्र चरन सिंह को पुलिस ने कामन नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गयी बाइक संख्या यूके 06 एजे 9835, तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर तथा 2 जिंदा कारतूस आरोपितो की निशान देही पर बरामद कर लिया है । थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि घटना बीते रविवार की सुबह की है जब ढाबा मालिक सिद्धानवदिया थाना नानकमत्ता निवासी हिम्मत सिंह पुत्र भगवान सिंह सुबह 4 बजे अपने घर के आंगन में अपने परिवार के साथ सो रहा था । इसी दौरान आरोपितो में गुरमीत सिंह उर्फ पोला, ने 315 बोर के तमंचे तथा राम सिंह ने 12 बोर के तमंचे से सो रहे परिवार पर हिम्मत सिंह समझ कर फायर झोंक दिए थे और मौके से फरार हो गए थे जिसमें हिम्मत सिंह की पत्नी सुमित्रा कौर 28 वर्षीय तथा पुत्र प्रकाश सिंह 11 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए थे । लेकिन हिम्मत सिंह बाल बाल बच गया था जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले आरोपितो का ढाबा मालिक से ढाबे पर शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद आरोपित ढाबा मालिक को देख लेंने की धमकी देकर फरार हो गए थे । पुलिस ने आरोपितों पर विभिन्न संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय में पेश किया है और साथ ही आरोपितों के आपराधिक रिकार्ड को भी खगाला जा रहा है । अरोपितो को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई नवीन बुधानी, का० हरेन्द्र थापा, प्रकाश आर्या, हेमचंद फुलारा,नवनीत कुमार,बुविन्दर कुमार, पंकज बिनवाल थाना किच्छा (सीसीटीवी विशेज्ञ), भूपेन्द्र आर्या (एसओजी) आदि शामिल थे ।