करोना के बढ़ते प्रकोप से संडे लॉक डाउन के दौरान, पालिका द्वारा पूरे नगर को किया सेनेटाइज
18 अप्रैल, 2021
Edit
वही नगर पालिका द्वारा भी साफ सफाई का पूरा ख्याल रखते हुए सफाई कर्मचारियों की संडे को भी डियूटी पर रखा गया है और सडको, नालियों,मोहल्लो की सफाई करायी जा रही है वही नगर को सेनेटाइजर का छिड़काव करा सेनेटाइज किया जा रहा है । जिससे हमारे नगरवासियों को कोविड 19 के प्रकोप से बचाया जाये । इधर सीओ सितारगंज भूपेंद्र भंडारी ने बताया कि कोविड 19 से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा संडे लॉक डाउन करने का निर्णय लिया गया है । हमे लगता है कि सितारगंज नगर में संडे कर्फ्यू में लोगो द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है । व्यापारियों द्वारा अपनी-2 दुकानें बंद रखी गयी है और सिर्फ वही लोग नगर में इक्का दुक्का दिख रहे है जिनके द्वारा या तो दवाई ली जा रही है या फिर कोई जरूरी काम से घर से आये है । बाकी लॉक डाउन पूर्णता सफल दिख रहा है ।
