ज्ञानपुर गोड़ी में 25 हेक्टयर वन भूमि को कराया वन विभाग में अतिक्रमण अवमुक्त ।
नानकमत्ता: (ब्यूरो) प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी संदीप कुमार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी शिवराज चंद के वन अपराधों के प्रति चलाए जा रहे अभियान के तहत कठोर रुख अपनाते हुए आज दक्षिणी जोला साल के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट के नेतृत्व में ज्ञानपुर गौड़ी गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं लोगों से लगभग 25 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया । इस कार्यवाही में तराई पूर्वी वन प्रभाग की सम्पूर्ण टीम ने प्रतिभाग लिया पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से करायी गयी । जिसमें किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई । वही ज्ञानपुर गौड़ी गांव में लंबे समय से अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों को दक्षिणी जोलासाल की गयी इस कार्यवाही से सबक मिला है । वही दक्षिणी जोलासाल के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने बताया कि वन अपराधों के विरूद्ध इसी प्रकार कठोर कार्यवाही जारी रहेगी । साथ ही अवमुक्त करायी गयी वन भूमि पर वृक्षारोपण करने को लेकर उच्च स्तर को प्रस्ताव भेजा जाएगा । इससे पूर्व भी दक्षिणी जोलासाल के कक्ष संख्या 20 में एक हफ्ता पूर्व मुखबिर की सूचना पर एक महेंद्रा ट्रैक्टर को मिट्टी कराहे सहित भूमि पर अतिक्रमण करते हुए वन विभाग की टीम ने पकड़ा था लेकिन ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था और दक्षिणी जोलासाल में लाकर सीज कर दिया था । कार्यवाही करने वाली वन टीम में विजय भट्ट वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जोलासाल, उपवन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा धीरेंद्र पंत, सुखदेव मुनि, रघुवर सिह मुरौला, केशर सिंह धोनी, चंदन सिंह खाती, राजन सिह, विष्णुदेव सिह, मंजीत सिंह, मलकीत सिंह, अमर सिंह, उमेश बिष्ट, दिनेश तिवारी, नैन सिह नेगी, दीवान सिह रौतेला, मुख्यत्यार अहमद, दिनेश बुधलकोटी, जागेश वर्मा, संतोष भंडारी, वीरेन्द्र सिंह, धन सिह अधिकारी, गिरीश वर्मा आदि शामिल रहे ।