-->

search ad

ढाबा मालिक पर फायर मामले में, चार अज्ञात सहित एक नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज

ढाबा मालिक पर फायर मामले में, चार अज्ञात सहित एक नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज


नानकमत्ता:(ब्यूरो) बीते कल सुबह तड़के बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला व उसके पुत्र को गोली मार दी थी। अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे। गोली की आवाज सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले आरोपियों को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह तड़के खटीमा रोड श्मशान घाट के समीप 28 वर्षीय सुमित्रा कौर पत्नी हिम्मत सिह उसका 11 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह घर के बाहर सो रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने मां और उसके पुत्र को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो दोनों लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले थे।गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मां पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया था।जहाँ गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को उपचार के लिए हेयर सेंटर रेफर कर दिया है। मां और पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मां पुत्र पर गोली चलने की घटना पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है । पिता हिम्मत सिंह पुत्र भगवान सिंह ने बताया है कि बाइक पर सवार तीन लोग थे। जिसमें घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार अपराधी सितारगंज की तरफ से आए थे घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार खटीमा की तरफ फरार हो गए। हिम्मत सिह ने बताया है कि बुधवार की शाम दो बाइकों पर सवार पांच लोग उनके ढाबे पर आए थे। शराब पीने के लिए मना किया तो गाली गलौज करने लगे जब इसका विरोध किया तो देख लेने की धमकी देकर चले गए थे। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि महिला व उसके पुत्र को गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गयी है, पुलिस नगर के सीसी टीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में भी जुट गई है। जल्द ही गोली मारने वाले अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नानकमत्ता पुलिस ने चार अज्ञातो तथा एक ग्राम बरकीडाडी के निवासी राम सिंह पुत्र सरदार सिंह को नामजद करते हुए दफा 77/21,247, 307 सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए हमलावरों की तलाश की जा रही है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन