ढाबा मालिक के परिवार पर बदमाशो ने चलाई गोली, ढाबा मालिक की पत्नी और बेटा घायल
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नगर के खटीमा रोड पर शमशान घाट के पास आज सुबह तड़के बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर ढाबे के आंगन में सो रहे ढाबे मालिक के परिवार पर फायर झोंक दिये । इस घटना में ढाबा मालिक की पत्नी 28 वर्षीय व 11 वर्षीय बेटा घायल हो गये । आनन फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया है ।जहा से उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया । नानकमत्ता के खटीमा रोड़ पर शमशानघाट के पास हिम्मत सिंह अपने घर के बाहर ढाबे के आँगन मे परिवार सहित सो रहा था । 15 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे हिम्मत सिंह के ढाबे में एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पहुंचे और हिम्मत सिंह समझ परिवार पर फायर झोंक दिए । हमले में हिम्मत सिंह को तो गोली नहीं लगी लेकिन उनकी 28 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी और 11 साल का बेटा प्रकाश सिंह जख्मी हो गया । जिन्हें तुरंत सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी ले जाया गया है ।जहाँ उन्हें एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया । बताया जा रहा है कि कल शाम हिम्मत सिंह के ढाबे पर 5 लोग 2 मोटरसाईकलो से आये थे जो शराब पिये हुए थे और ढाबे में शराब पीने जिद कर रहे थे।जब हिम्मत सिह ने ढाबे के अंदर शराब पीने से मना किया तो उनसे तीखी नोकझोक हो गयी थी । जिसके बाद जान से मारने की धमकी देते तथा देख लेने की बात कहते हुए वह लोग वहाँ से चले गए थे।फिलहाल हिम्मत सिंह ने थाने में तहरीर दे दी है । ओर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।