भूमि रजिस्ट्री की फाइलों में देरी को लेकर विधायक ने ली तहसील अधिकारियों की बैठक
सितारगंज: (ब्यूरो) सितारगंज तहसील में भूमि की रजिस्ट्री की दाखिल खारिज की फाइलों में देरी और भूमि को व्यवसायिक श्रेणी में दर्ज नहीं करने की बढ़ती समस्याओं को लेकर विधायक सौरभ बहुगुणा ने तहसील प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक अपने आवास पर ले फरियादियो की समस्याओं का निराकरण करवाया। जहां विधायक की मौजूदगी में भूमि संबंधित लंबित पड़ी समस्याओं का समाधान किया गया।वही विधायक सौरभ बहुगुणा बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी सितारगंज मुक्ता मिश्रा, तहसीलदार सितारगंज परमेश्वरी लाल तथा कानूगो व क्षेत्रीय पटवारियों को बुलाया गया है। तथा उनको निर्देश दिए गए है कि जो भू स्वामियों और खरीदारों ने भूमि खरीदी है। उनका दाखिल खारिज समय से नहीं किया जा रहा है जिस वजह से छोटे छोटे प्लाट लेकर घर का सपना देखने वाले खरीदार परेशान हैं। उन्हें बैंकों से ऋण नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के लोगो की इस तरह की लगातार समस्याएं आ रही है।जिसको देखते हुए आज तहसील के अधिकारियो द्वारा मुझे आश्वासन दिया गया है कि 25 दिन के अंदर ही दाखिल खारिज तथा व्यावसायिक भूमि की फाइलो का निस्तारण कर दिया जाएगा। मेरे आवास पर लगभग 15-16 फरियादी मेरे पास पहुँचे है।और तहसील के अधिकारियों को मैंने कहा है कि चाहे वो व्यवसायिक भूमि की रजिस्ट्री कराने की फाइलें हो या फिर रजिस्ट्री की दाखिल खारिज करने की फाइलें हो उनका 30 दिन में निस्तारण हो जाना चाहिए।इस मौके पर राज्यमंत्री कमल मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा सभासद, उदय राणा रवि रस्तोगी,पटवारी एस०के० जुनेजा, राजू नागदली, कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल, नवीन भट्ट निराला, मुकेश सनवाल, दयानंद तिवारी, प्रिंस गुप्ता, अरविंद चौरसिया, रोशन सिंह आदि मौजूद थे ।