बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया
15 अप्रैल, 2021
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो) आज भीमराव अंबेडकर जयंती पर क्षेत्रीय विधायक नानकमत्ता डॉ० प्रेम सिंह राणा ने जंगल जोगिठेर स्थित बुद्ध विहार में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया । और कहा बाबा साहेब ने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई, बाबा साहेब ने भारत का संविधान लिखकर ऊँच नीच की लड़ाई को खत्म किया ओर भारत का इतिहास लिखा । हमे उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए । उपस्थित जनसमूह ने विधायक राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस दौरान हरेंद्र सिंह, मुन्नालाल, रामजी, रामचंद्र, सुमित, विजय आदि दर्जनो ग्रामीण शामिल थे ।