फर्जी तरीके से लगभग 250 कुंतल गेहूँ की तोल किये जाने पर ठेकेदार की जांच शुरू
सितारगंज: (ब्यूरो) यू०सी०एफ०के सहकारी क्रय केंद्र अंजनिया पर ठेकेदार के फर्जी तोल को लेकर बीते कल एक समन्धित अधिकारियों की टीम मोके पर जांच करने पहुँची थी । जिसमे केशव प्रसाद अपर जिला सहकारिता अधिकारी,मुरारी लाल अपर जिला सहकारिता अधिकारी, सहकारिताा (कोपरेटिव) सितारगंज एडीओ सोभित अग्रवाल, गौरव शर्मा सहकारिता(कोपरेटिव)एडीओ खटीमा, सहकारिता निरीक्षक श्रीमती अर्पणा बल्दिया शामिल थे।जिनके द्वारा बताया गया कि बीते सोमवार को यू०सी०एफ० के सहकारी क्रय केंद्र अंजनिया पर प्रभारी महीपाल की गैरमोजूदगी में ठेकेदार द्वारा फर्जी तरीके से लगभग 250 कुंतल गेहूँ की तोल किसानों के बिना ऑन लाइन किये डेटा के ही सुबह नो बजे से पूर्व कर दी गयी थी।जिसके बाद अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद ही टीम मोके पर पहुँची थी।जो अपनी रिपोर्ट डी०आर० नीरज बेलवाल को सौपेगी।वही कार्यवाही करते हुए यू०सी०एफ०के जिला अधिकारी हेमचंद क़बड़वाल ने तत्काल प्रभाव से यू०सी०एफ० केंद्र प्रभारी अंजनिया महीपाल को निलंबित करते हुए अंजनिया में लगे यू०सी०एफ० के सहकारी क्रय केन्द्र को भी हटा दिया गया है ।