कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखकर किच्छा पुलिस हाई अलर्ट पर
01 मई, 2021
Edit
किच्छा: (रिपोर्ट–दिलीप अरोरा) जिस तरह पुरे राज्य मे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है तो वही इससे मरने वालो की संख्या मे भी प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग की अनुसार पुलिस की मुस्तदी पर नजर डाले तो शहर के मुख्य चौराहो सहित हर गली मोहल्लो मे भी पुलिस गस्त करती दिखाई दे रही है।
पुलिस के जवान तपती धूप और कोरोना महामारी मे भी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी निभाते नजर आ रहे है और अनावश्यक घूमने वालो को रोक कर समझाते हुए भी दिख रहे है।
यही नहीं कोतवाल सहित किच्छा कोतवाली के दरोगा योगेश कुमार भी कोरोना को हराने के लिए पूरी तरह से अपनी टीम के साथ डटे हुए है। और लापरवाही करने वालो पर कही कही सख़्ती करते दीखते है तो कही कही उनको समझाते हुए भी दिख रहे है।
जिसके परिणाम स्वरुप 12 बजते ही शहर की मुख्य सड़के विराने मे तब्दील हो जाती है।
ऐसे मे क्षेत्र की जनता का भी फर्ज है की वह प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चले और गाइड लाइन का पालन करें।
इस दौरान नगर पालिका कुछ सुस्त नजर आती दिखी है।
नगर पालिका द्वारा अभी तक शहर मे और बजरो मे एक बार भी सैनेटाईजेशन का कार्य नहीं कराया गया है। जबकि बजरो मे 12बजे तक काफ़ी भीड़ नजर आ रही है जिस वजह से शहर को सैनेटाइज करना अति आवश्यक है ।
