करोना संक्रमित की मौत, गाईड लाइन का पालन कर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
02 मई, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता पुलिस ने करोना संक्रमित मृत युवक का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में पूरी गाईड लाइन का पालन कर कराया । करोना महामारी की दूसरी लहर लगातार लोगो को अपनी चपेट में ले रही है । वही इसी बीच ग्राम सुंदरनगर निवासी निर्मल सिंह पुत्र प्यारा सिंह भी कुछ दिन पूर्व करोना से संक्रमित हो गया था । जिसका इलाज बरेली के एमएच अस्पताल के करोना वार्ड में चल रहा था और इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई । शव रविवार को पूरी सावधानी पूर्वक किट में पैक कर सीधे डेम के नजदीक बने श्मशान घाट में लाया गया । जहा पुलिस ने स्वजनों को अंतिम संस्कार के लिए पीपीई किट दी और मृतक के स्वजनों के साथ मिलकर शव का अंतिम संस्कार कराया । नानकमत्ता पुलिस लगातार ऐसी स्थितियो पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की लापरवाही से महामारी ना फैले इसके लिए अपनी तरफ से हर मुमकिन प्रयास कर रही है ।