चोरी की एक बाइक सहित चार आरोपित गिरफ्तार
नानकमत्ता: (ब्यूरो) नानकमत्ता के डेम पार ग्राम गिधौर में शादी समारोह के दौरान चोरी हुई बाइक के साथ चार आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को गिधौर में शादी समारोह था । जिसमे ग्राम गिधौर निवासी पोस्टमेन बग्गा सिह पुत्र सोना सिंह की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरो ने चोरी कर ली गयी थी । जिसके बाद बग्गा सिंह ने नानकमत्ता थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी पुलिस ने कारवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर चार आरोपितो में संजय सिंह राणा, करण सिह, गुरदीप सिंह, गुरदेव सिह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता को गिरफ्तार कर लिया । तथा उनकी निशानदेही पर चोरी गयी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली ।पुलिस ने चारो आरोपितो पर चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।